Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मदुरो ने वेनेजुएला में हिंसा के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया

Published

on

Loading

कराकस, 22 मई (आईएएनएस)| वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा कि देश में हो रही आतंकवादी गतिविधियों और हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रंप जिम्मेदार हैं। अमेरिका, वेनेजुएला में राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करना चाहता है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मदुरो ने रविवार को साप्ताहिक रेडियो-टेलीविजन संबोधन में कहा कि उनके देश हिंसा, असहिष्णुता का शिकार है और इस उथल-पुथल के पीछे डोनाल्ड ट्रंप का हाथ है।

मदुरो ने कहा, ट्रंप के हाथ षडयंत्र में धंसे हुए हैं और वेनेजुएला पर राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से हमें निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने अपने समर्थकों से मंगलवार को शांति के लिए मार्च करने का आह्वान किया।

लोक मंत्रालय ने शनिवार को प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर गोलीबारी का निशाना बने 23 वर्षीय युवक की मौत की पुष्टि की है।

मंत्रालय का कहना है कि अभियोजक जोस लुइस मोलिना को प्रदर्शनों के दौरान युवक एडी अलेजांड्रो तेरान की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। इन प्रदर्शनों में 18 वर्षीय शख्स और 50 वर्षीया महिला घायल हुई हैं।

प्रशासन का कहना है कि शनिवार रात को कई हथियारबंद लोग प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी।

तेरान की मौत के बाद वेनेजुएला में प्रदर्शनों के दौरान हो रही लोगों की मौत की संख्या बढ़कर 47 हो गई है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending