Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अग्निकांड को लेकर ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

Published

on

Loading

odissa health minister resignभुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने अस्पताल में अग्निकांड के मद्देनजर शुक्रवार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया। एसयूएम अस्पताल में अग्निकांड में अबतक 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है। नायक इंस्टीट्यट ऑफ मेडिकल साइंसेस और एसयूएम हॉस्पिटल के मालिक मनोज नायक के साथ कथित संपर्क के लिए दबाव में थे।

अतनु की पत्नी नायक के एक कॉलेज में व्याख्याता हैं। नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री पर दबाव बना रही थीं कि एसयूएम अस्पताल के मालिक के साथ कथित संपर्को के लिए वह अतनु को बर्खास्त कर दें। अतनु राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बिगड़ती दशा को लेकर काफी समय से निशाने पर रहे हैं।

पिछले वर्ष अगस्त में सरकार द्वारा कटक में संचालित शिशु भवन में 70 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। उसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अस्पताल का दौरा किया था। उसके बाद अगस्त में ही दाना माझी का वीडियो सामने आया था, जब वह अपनी पत्नी का शव कंधे पर लेकन 10 किलोमीटर गया था, क्योंकि उसे कालाहांडी जिले में उसके गांव में एंबुलेंस देने से इंकार कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की नाकामी एक बार फिर तब सामने आई थी, जब जापानी दिमागी बुखार में मल्कानगिरी जिले में 60 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending