Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में बाघों की संख्या 30 फीसदी बढ़ी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि भारत में बाघों की संख्या 30.5 फीसदी बढ़ी है और अब देश बाघ संरक्षण की रणनीतियां दूसरे देशों के साथ भी साझा करने के लिए तैयार है। जावड़ेकर राष्ट्रीय बाघ सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा वन्यजीव अपराध निगरानी प्रणाली एवं रणनीति पर आयोजित क्षेत्र निदेशकों एवं मुख्य वन्यजीव प्रबंधकों की बैठक के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “बाघों की संख्या 1,706 से बढ़कर 2,226 हो गई है..हमें अपने प्रयासों पर गर्व है। यह कमोबेश 30 फीसदी की वृद्धि के बराबर है।” जावड़ेकर ने आगे कहा, “हमारे यहां बाघों की पर्याप्त आबादी है। अब हम अपने बाघों और उनके संरक्षण की रणनीति दूसरे देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं।”

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending