Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारत में फूल्स डे पर उड़ेगा बीबर का ‘मजाक’

Published

on

Loading

नई दिल्ली| इस बार पहली अप्रैल यानी फूल्स डे पर भारतीय टीवी पर गायक जस्टिन बीबर की खिल्ली उड़ाई जाएगी। केविन हार्ट की मेजबानी वाले एक कार्यक्रम में हॉलीवुड की कई हस्तियां बीबर का मजाक उड़ाती दिखेंगी। बीबर का ‘मजाक’ उड़ाने वाला यह शो अमेरिका में प्रसारित होने के 24 घंटों के अंदर भारत में एक अप्रैल को कॉमेडी सेंट्रल चैनल पर प्रसारित होगा।

इस कार्यक्रम में कॉमेडियन हेनिबल बुरेस, अभिनेता क्रिस डेलिया, रैपर स्नूप डोग, अभिनेत्री नताशा लेगेरो, रैपर ल्यूडेक्रिस, टीवी हस्ती शेक्विल ओनिल, निर्देशक जेफेरी रॉस और लेखिका मार्था स्टीवर्ट जैसी हस्तियां बीबर का मजाक उड़ाती दिखेंगी।

उल्लेखनीय है कि भारत में कुछ समय पहले ‘ऑल इंडिया बकचोद’ (एआईबी) द्वारा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को लेकर किए गए कथित अमर्यादित ‘मजाक’ को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस कार्यक्रम में मौजूद कई सिनेहस्तियों पर पुलिस थाने में मामले भी दर्ज कराए गए थे।

 

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending