Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतवंशी अमेरिका में जिला न्यायाधीश नियुक्त

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल के विन्स छाबरिया समेत 11 न्यायाधीशों को पूर्णकालिक न्यायाधीश नियुक्त किया है। मर्करीनयूज डॉट कॉम ने रविवार को बताया कि दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया की अदालत में न्यायाधीशों के 14 पद रिक्त पड़े थे। इनमें से अब 11 पर न्यायाधीशों की नियुक्ति हो गई है।

इन सभी 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति से पहले सीनेट में इस मामले में सुनवाई हुई। सीनेट की मुहर के बाद इनकी नियुक्ति पर मुहर लग गई। ओबामा ने 46 साल के छाबरिया को 25 जुलाई, 2013 को कैलिफोर्निया की जिला अदालत में जिला न्यायाधीश के पद के लिए नामित किया था। छाबरिया का जन्म 1969 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। उन्होंने 1998 में कैलिफोर्निया-बर्कले विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending