Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा में शामिल हुई शाजिया इल्‍मी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधकर ‘जीवनभर के लिए’ आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व नेता शाजिया इल्मी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल में हो गईं। इससे पहले गुरुवार को पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुई थीं। शाजिया ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में मीडिया से कहा, “देश में एक नई राजनीतिक बहस की जरूरत है और हम सबको इसका हिस्सा होना चाहिए।” उन्होंने माना कि पूर्व में भाजपा और कांग्रेस के साथ उनके मतभेद थे।

पत्रकार से नेता बनी शाजिया ने कहा, “पिछले छह माह में मैंने महसूस किया कि प्रधानमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से महात्मा गांधी के नाम को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा, वह बहुत ही प्रभावशाली है।” शाजिया ने दिसंबर 2013 में आप के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार हाथ लगी थी। कभी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की करीबी रहीं शाजिया 2014 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पार्टी की उम्मीदवार थीं, और उन्हें वहां भी हार का सामना करना पड़ा था।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending