Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुलिस निरीक्षक छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

Published

on

Loading

 

भुवनेश्वर| ओडिशा में महिला कांस्टेबल के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि काकतपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक श्रीकंत कुमार नायक (39) ने छह जनवरी को 32 वर्षीय जनजातीय महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस थाने के एक कमरे में छेड़छाड़ की थी।

कांस्टेबल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चार दिन बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

जिला पुलिस अधीक्षक ए.के.सिंह नेबताया कि नायक को रविवार को गिरफ्तार किया गया और शुरुआती जांच में पीड़िता की शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

निरीक्षक को स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया और जमानत याचिका खारिज होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending