Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पंकज सरन होंगे रूस में भारत के नए राजदूत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी पंकज सरन रूस में भारत के नए राजदूत होंगे। सरन इस वक्त बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त हैं। वह रूस में पी.एस.राघवन की जगह लेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, “भारतीय विदेश सेवा के 1982 बैच के अधिकारी पंकज सरन को रूस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है, जो इस वक्त बांग्लादेश के उच्चायुक्त हैं। वह जल्द ही अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे।”

सरन मास्को, वाशिंगटन, काहिरा और जेनेवा में बतौर राजनयिक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह बांग्लादेश में 1989 से 1992 के बीच प्रथम सचिव (राजनीतिक मामले) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वह विदेश मंत्रालय में पूर्वी यूरोप विभाग में काम कर चुके हैं। विदेश सचिव कार्यालय में उप सचिव और संयुक्त सचिव (उत्तर) की भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह 1995 से 1999 तक और 2007 से 2012 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं।

सरन ने विदेश सेवा में शामिल होने से पहले दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

पंकज का विवाह प्रीति सरन से हुआ है, जो इस वक्त वियतनाम में भारत की राजदूत हैं।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending