Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

धारावाहिक में 7 नायकों संग रोमांस मुश्किल : सुरभि

Published

on

Loading

धारावाहिक ‘कुबूल है’ का जब से प्रसारण शुरू हुआ है, तब से अब तक सात बार इसके नायक बदल चुके हैं। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सुरभि ज्योति कहती हैं कि उन सबसे रोमांस करना एक कठिन काम रहा है। वह कहती हैं कि नए सह-अभिनेता के साथ सही तालमेल बना पाना मुश्किल होता है, लेकिन यह उनके काम का हिस्सा है।

सुरभि ने यहां बताया, “सात नायकों से रोमांस करना मुश्किल है। अगले दिन एक नए व्यक्ति के साथ रोमांस करना आसान नहीं है, क्योंकि किसी नए व्यक्ति के साथ सहज हो पाने में मुश्किल होती है। यह कठिन है, लेकिन यही तो मेरा काम है।”

‘कुबूल है’ का प्रसारण 2011 में जी टीवी पर शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक इसमें कई बदलाव आए हैं।

सुरभि ने बताया कि धारावाहिक के सेट पर रोजाना कोई न कोई चौंकाने वाली चीज उनका इंतजार कर रही होती है।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending