Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में सर्द सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह सर्द रही और कोहरा भी रहा, जिसके कारण 36 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 36 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गुरुवार को सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में घना कोहरा था, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा।”

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था

इससे पहले बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending