Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दर्शक अलग चीजें स्वीकार नहीं कर रहे : रोनित रॉय

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)| अभिनेता रोनित रॉय छोटे पर्दे पर कुछ अलग करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

रोनित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, डिजीटल मंच पर मैं एएलटीबालाजी के साथ काम करने जा रहा हूं। मैं टीवी में काम करना चाहता हूं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि क्या करें। मैं पुरानी चीजें नहीं दोहराना चाहता। कुछ अलग करना चाहता हूं। लेकिन, इस ‘अलग’ की अपनी अलग समस्या है। यह अलग चीजें दर्शकों द्वारा स्वीकार नहीं की जा रही हैं। इसलिए सवाल है कि इसमें संतुलन कैसे लाएं।

उन्होंने कहा, टेलीविजन शो में रोनित रॉय को दिखाना आसान नहीं है क्योंकि इसमें कई तरह के जोड़ तोड़ हैं।

रोनित को छोटे पर्दे पर धर्मराज महियावंशी, ऋषभ बजाज, मिहिर विरानी, नील खन्ना और अपराजित देव की भूमिका निभाने के लिए जाना-जाता है।

छोटे पर्दे पर ‘अदालत’ में वकील के.डी पटनायक के रूप में भी उन्हें पसंद किया गया।

‘अदालत’ के तीसरे सत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। हम ‘अदालत’ के 450 एपिसोड्स कर चुके हैं। अब बात कर रहे हैं कि इसे अलग कैसे बनाएं।

रोनित ने बताया कि चैनल भी इस शो की वापसी चाहता है। लेकिन, चैनल का भी कहना है कि पहले वाली बात ही इस शो में नहीं दोहराई जानी चाहिए। इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

Continue Reading

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending