Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में बुलेट ट्रेन में आग लगी

Published

on

Loading

टोक्यो| जापान में मंगलवार को बुलेट ट्रेन में आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, जापान रेल के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली थी, जिसके बाद आग पूरे कोच में फैल गई। टोक्यो से ओसाका जा रही बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आग लगा ली थी, जिसके बाद कोच में आग लगी।

घटना का पता चलते ही पूर्वाह्न् 11.30 बजे ट्रेन को कानागावा प्रांत में शिन-योकोहामा और ओडावारा स्टेशन के बीच रोक दिया गया।

इस बीच, ट्रेन में सवार दो लोगों को दिल का दौरा भी पड़ गया।

टेलीविजन में दिखाई जा रही घटना की तस्वीरों में ट्रेन से धुआं निकलता दिखाई दिया।

बचावकर्मियों का कहना है कि हादसे में लोगों के मारे जाने की भी आशंका है। हालांकि इस बारे में फिलहाल ठीक-ठीक कुछ नहीं बताया जा सकता।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending