Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जानिए क्यूँ बहन आहना को धन्यवाद देते नहीं थक रही है ईशा देओल

Published

on

Loading

मुंबई| आहना ने अभिनेत्री एशा देओल की शानदार गोदभराई के आयोजन की मेजबानी की। एशा ने इसके लिए अपनी छोटी बहन को धन्यवाद दिया। एशा और उनके पति भरत तख्तानी अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। ट्विटर पर जारी एक तस्वीर में एशा भरत को चूमते हुए नजर आ रही हैं।

एशा द्वारा मंगलवार को पोस्ट की गई इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, इतनी मजेदार व शानदार गोदभराई के लिए आहना आपका शुक्रिया।

आहना ने अपने मित्र वरुण कपूर के साथ 27 अगस्त को पार्टी रखी थी। पार्टी की थीम 70-90 दशक के संगीत पर आधारित थी।

पार्टी के लिए लैवेंडर थीम के निमंत्रण पत्र, गुब्बारे, फूलों, विभिन्न प्रकार की मिश्रित कैंडी और कई चीजों का संयोजन किया गया था।

आहना ने एक बयान में कहा, मैं एशा के लिए ऐसा करना चाहती थी, क्योंकि उसने मेरे लिए एक आश्चर्यजनक गोदभराई का आयोजन किया था। इसलिए मैंने उसके लिए यह करने का फैसला किया। बहनों के रूप में यह हमारे जीवन के मजेदार क्षण हैं। भरत के लिए शुभकामना, जिन्होंने मुझे एशा के गाउन का माप और उसके लिए गुपचुप तरीके से यह पार्टी आयोजन करने में मदद की।

 

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending