Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जस्टिन बीबर ने धमाकेदार प्रस्तुति से सबको झुमाया, दर्शकों का जीता दिल

Published

on

जस्टिन बीबर, पॉप स्टार, डीवाई पाटिल स्टेडियम,

Loading

नवी मुंबई। ग्रैमी पुरस्कार विजेता कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने बुधवार रात यहां 45 हजार प्रशंसकों के सामने अपनी प्रस्‍़तुति देकर सबको दीवाना बना दिया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित बीबर के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। 23 वर्षीय पॉप स्टार का भारत में यह कार्यक्रम उनके पर्पज वर्ल्ड टूर का हिस्सा था। कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट फॉक्स इंडिया ने किया था।

जस्टिन बीबर, पॉप स्टार, डीवाई पाटिल स्टेडियम,

बीबर लंबे इंतजार के बाद मंच पर पहुंचे और ‘हैलो इंडिया’ बोलकर भीड़ का अभिवादन किया। उनके ‘हैलो इंडिया’ बोलते ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। उन्होंने हाथ उठाकर उनका स्वागत किया।

बीबर की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक स्टेडियम में अपराह्न् से ही जुटने लगे थे, लेकिन भीषण गर्मी में घंटों के इंतजार से भी उनका उत्साह ठंडा नहीं पड़ा था।

जस्टिन बीबर, पॉप स्टार, डीवाई पाटिल स्टेडियम,

बीबर ने भारतीय दर्शकों की तारीफ में मंच से कहा, “मैं यहां एक खूबसूरत देश में हूं और यह मेरे लिए यह बहुत खूबसूरत रात है। मैं पहली बार यहां आप सबके बीच में हूं। आप सब बहुत खास हैं।”

पॉप स्टार ने जब अपने लोकप्रिय गीतों ‘कोल्ड वाटर’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘आई विल शो यू’ पर प्रस्तुति दी तो उनकी कुछ महिला प्रशंसक भावुक नजर आईं। जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म ‘हैरी पॉर्टर’ की अभिनेत्री इलारिका जॉनसन ने की। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अन्नू मल्लिक, रेमो डिसूजा, जैकलीन फर्नाडिज, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और रवीना टंडन भी नजर आए। कुछ अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

बीबर अपनी डांसर टीम के साथ शॉर्ट्स और टी-शर्ट में मंच पर पहुंचे। उस वक्त स्टेडियम में दर्शकों का जोश चरम पर था।इस कार्यक्रम का गवाह बनने देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आए थे, खासकर युवा दर्शक।

हालांकि मीडिया कर्मियों को लाइव शो को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश में मुश्किलें आईं।संगीत कार्यक्रम और कलाकारों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सुरक्षा में करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के निजी अंगरक्षक शेरा ने बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।

बीबर चार्टर्ड विमान से बुधवार सुबह यहां पहुंचे थे। वह मुंबई में दी गई इस प्रस्तुति के बाद नई दिल्ली, आगरा और जयपुर भी घूमने जाने वाले हैं। उनके साथ उनकी मां पैट्रीशिया भी हैं।

 

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending