Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छत्तीसगढ़ में नक्सली गिरफ्तार

Published

on

Loading

सुकमा/बीजापुर, 30 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को एक नक्सली पैंदम चीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह जनमिलिशिया कमांडर था और बम विस्फोट की एक घटना में शामिल था।

इससे पहले, गुरुवार को सुकमा में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक पोड़ियामी मुक्का भी था। वह 24 अप्रैल को बुरकापाल में गश्त टीम पर गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि जिले के चिकापल्ली जंगल से शुक्रवार को जनमिलिशिया कमांडर पैंदम चीतू को गिरफ्तार किया गया। पैंदम बम विस्फोट की एक घटना में शामिल था। बासागुड़ा थाना क्षेत्र से एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पैंदम की गिरफ्तारी हुई है।

उधर, सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि पोड़ियामी मुक्का (42) को थाना जगरगुंडा क्षेत्र से जिला बल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पोड़ियामी मेटागुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर का रहने वाला है, जो डीएकेएमएस अध्यक्ष है। पोड़ियामी 24 अप्रैल को बुरकापाल में गश्त टीम पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ थाना जगरगुंडा, थाना चिंतागुफा, थाना चिंतलनार में कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि 20 मई को ग्राम बैनपल्ली के पास जंगल में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी तथा 10 जून को ग्राम मुकरम नाला के पास पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।

मीणा ने बताया कि दूसरे नक्सली लक्ष्मण उर्फ लखा मुचाकी (20) को थाना कुकानार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मण लखापारा थाना ग्राम धनीकोरता जिला सुकमा का रहने वाला है और जनमिलिशिया सदस्य है। वह 29 जून को ग्राम कुन्नास डब्बा के जंगल पहाड़ी में पुलिस गश्त पार्टी पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ थाना कुकानार में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending