Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : उरला की तेल फैक्ट्री में लगी आग बुझाई गई

Published

on

Loading

रायपुर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक तेल फैक्ट्री में बुधवार तड़के आग लग गई। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8.30 बजे तक आग बुझाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उरला थाना प्रभारी कादिर खान ने कहा, पारस तेल फैक्ट्री में बुधवार सुबह 4.30 बजे के आसपास आग लगी थी। आग लगने की सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंची थी। दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में लगी थीं। फैक्ट्री में रिफाइंड तेल बनाने का काम होता है।

खान ने कहा, फैक्ट्री विजय संघवी नामक व्यक्ति की है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि प्लांट में हमेशा गर्म चीजें रहती हैं। इसलिए आग लगने का सही कारण बता पाना मुश्किल है। आग लगने की इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending