Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में भूस्खलन पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने दुख जताया

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 25 जून (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि वह चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन के कारण हुईं मौतों और तबाही की खबर से दुखी हैं। दक्षिण-पश्चिमी प्रांत के बचाव मुख्यालय ने कहा कि बचाव दल ने मलबे से शनिवार रात तक 15 लोगों के शव मलबे से निकाले। भूस्खलन के बाद से 120 से ज्यादा लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, महासचिव राष्ट्रीय राहत और बचाव दल के प्रयासों की सराहना करते हैं। यदि आवश्यक हो तो, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं।

खोज और बचाव अभियान रातभर चलते रहे। हजारों बचावकर्मी जीवन के संकेत देने वाले यंत्रों और स्नीफर कुत्तों की मदद से जीवन की तालाश में लगे हैं।

बयान में कहा गया, महासचिव ने लोगों और चीन की सरकार के लिए संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

प्रांतीय सरकार ने उच्चतम स्तर पर राहत कार्य की शुरुआत की है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending