Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गौरी लंकेश को हजारों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 6 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रसिद्ध कन्नड़ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश को हजारों लोगों ने अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी। गौरी लंकेश का पूरे राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पत्रकार गौरी लंकेश को बंदूकों से सलामी दी।

उनके पार्थिव शरीर को मध्य बेंगलुरू के चामराजपेट के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया।

गौरी लंकेश लिंगायत समुदाय से आती हैं, जिसमें मृतक का दाह संस्कार नहीं किया जाता।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी व अन्य नेता लंकेश को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कब्रिस्तान में मौजूद थे।

शवयात्रा में मौजूद लोग ‘गौरी लंकेश अमर रहे’ के नारे लगा रहे थे।

गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने पहले मीडिया से कहा था कि परिवार अंतिम संस्कार में किसी भी तरह की कर्मकांड का पालन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा था, वह एक तर्कवादी थीं और हम उसके विचारों के खिलाफ नहीं जाना चाहते हैं।

गौरी लंकेश (55) पर मंगलवार को तीन अज्ञात हमलावरों ने सात गोलियां दागी थी और उनकी मौत हो गई थी। लंकेश अपने कार्यालय से घर लौटी थीं। लंकेश के सीने में दो गोलियां और एक गोली माथे पर लगी थी।

गौरी लंकेश लोकप्रिय कन्नड़ टेबलॉयड ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ की संपादक थीं।

लंकेश की नृशंस हत्या का पूरे दिन पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, लेखकों, विचारकों, महिला संगठनों व दूसरे लोगों ने देश भर में जमा होकर निंदा की।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending