Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्यों टॉपलेस हो गईं ब्रिटिश मॉडल केटी प्राइस

Published

on

Loading

मियामी। ब्रिटिश टीवी हस्ती और मॉडल केटी प्राइस ने यहां समुद्र तट पर अपने 2018 के कैलेंडर के लिए आत्मवविश्वाेस से भरी टॉपलेस तस्वीरें खिंचवाई। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्टके मुताबिक, 38 वर्षीया मॉडल ने गुरुवार को समुद्र तट पर कपड़े उतारकर ये तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान उन्होंने अपना सीना हाथों से ढंक रखा था।

 

पांच बच्चों की मां प्राइस ने धूप में सांवले पड़े अपने कसे शरीर का प्रदर्शन किया। उन्हों ने केवल निचले हिस्से में बिकीनी पहन रखी थी, जिस पर ढीला-ढाला सा सरोंग था, जो केवल आधे हिस्से को ही ढंक रहा था।

इस दौरान प्राइस आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही थीं। एक दूसरी तस्वीर में प्राइस ने स्किंपी लियोपार्ड प्रिंट वाली बॉटम में अपने कमर के नीचे के हिस्सेे का प्रदर्शन किया। इनमें उनका टैटू भी दिख रहा था। प्राइस फिलहाल अपने नए टीवी शो माइ क्रेजी लाइफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें प्राइस का उनके पति कायरन हेलर जगल के साथ का पारिवारिक जीवन दिखाया जाएगा।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending