Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल : पूर्व मुख्यमंत्री चांडी के खिलाफ जांच होगी

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| केरल सरकार ने बुधवार को 70 लाख रुपये के सौर घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और अन्य लोगों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू करने का फैसला किया है। वर्ष 2013 में सामने आए इस मामले में चांडी के अलावा उनके कैबिनेट सहयोगियों थिरुवंचूर राधाकृष्णन, आर्यदन मोहम्मद और पूर्व कांग्रेस विधायक थंपनूर रवि और बेन्नी बेहानन की भी जांच होगी।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. शिवराजन द्वारा सितंबर में पेश की गई सौर घोटाला आयोग की रपट की सिफारिशों के आधार पर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

विजयन सरकार ने उन सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का भी निर्णय लिया, जिनके नाम सरिता नायर द्वारा लिखे गए एक पत्र में सामने आए थे, जिसमें उन्होंने यौन शोषण की शिकायत की थी।

सरिता नायर सौर घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी हैं, जिसके तहत केरल में एक फर्जी सौर ऊर्जा कंपनी, टीम सोलर ने राजनीतिक संपर्क और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के लिए दो महिलाओं का इस्तेमाल किया और कई प्रभावशाली लोगों को व्यापार साझीदार बनाने व उनके लिए सौर ऊर्जा इकाइयों को स्थापित करने की पेशकश कर सात करोड़ रुपये की ठगी की।

शिवराजन आयोग ने मामले की जांच करने वाले तत्कालीन शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज करने की भी सिफारिश की है।

मामले की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक राजेश दीवान के नेतृत्व में एक नए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending