Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘काशी..’ में दिखेंगे गोविंद नामदेव

Published

on

Loading

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)| ‘सिंघम रिटर्न’ और ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंद नामदेव आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में दिखेंगे।

गोविंद ने आईएएनएस से कहा, फिल्म में मुझे नकारात्मक भूमिका के लिए चुना गया है। कहानी गंगा और काशी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक मनोरंजक फिल्म होगी। यह वर्ष मेरे लिए बहुत रोमांचक रहेगा क्योंकि इस साल मेरी पांच फिल्में रिलीज होने जा रही है।

धीरज कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में शरमन जोशी, मनोज पाहवा, मनोज जोशी और ऐश्वर्य देवन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending