Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कविता कृष्णमूर्ति बचपन से संगीत के लिए दीवानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली  ‘आज मैं ऊपर आसमां नीचे’, ‘मेरा पिया घर आया’, ‘प्यार हुआ चुपके से’, ‘डोला रे डोला’ जैसे मशहूर फिल्मी गीत गाने वाली सुरीली आवाज की मल्लिका कविता कृष्णमूर्ति 25 जनवरी को 57 साल की हो जाएंगी। इस बात को ज्यादा वक्त नहीं गुजरा, जब हिंदी फिल्मों में पाश्र्व गायिकी का दूसरा नाम कविता कृष्णमूर्ति हुआ करता था। यही कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं।

हिंदी सिनेमा जगत की लोकप्रिय पाश्र्वगायिका कविता का जन्म 1958 में नई दिल्ली में हुआ। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उन्हें घर में ही मिली। उन्होंने बाद में बलराम पुरी से शास्त्रीय संगीत सीखा। नौ साल की उम्र में कविता को स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के साथ बांग्ला भाषा में एक गीत गाने का मौका मिला। यहीं से उन्होंने पाश्र्वगायन के क्षेत्र में आने का फैसला किया।

मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में स्नातक करने के दौरान कविता हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। यही वक्त था, जब एक कार्यक्रम में मशहूर गायक मन्ना डे ने उनका गाना सुना और उन्हें विज्ञापनों में गाने का मौका दिया।

साल 1980 में कविता ने अपना पहला पाश्र्व गीत ‘काहे को ब्याही’ (मांग भरो सजना) गाया। हालांकि यह गाना बाद में फिल्म से हटा दिया गया था, लेकिन कविता की प्रतिभा दबने वाली नहीं थी। साल 1985 में फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ के गानों ने उन्हें पाश्र्वगायिका के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के गाने ‘हवा हवाई’ और ‘करते हैं हम प्यार’ ने उन्हें सुपरहिट गायिका का दर्जा दिलाया।

90 के दशक में कविता कृष्णमूर्ति हिंदी सिनेमा की अग्रणी पाश्र्वगायिका बनकर उभरीं। फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में गाए उनके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में आनंद मिलन, उदित नारायण, ए.आर. रहमान, अनु मलिक जैसे गायकों व संगीत निर्देशकों के साथ काम किया है।

कविता ने एक बार एक साक्षात्कार में बताया था कि बचपन में उनको अभिनेता दिलीप कुमार बहुत पसंद थे। वह जब बड़ी हो रही थीं, तब अभिनेताओं में संजीव कुमार को पसंद करती थीं। उन्हें अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी पसंद हैं। अभिनेत्रियों में श्रीदेवी, रानी मुखर्जी, काजोल और प्रिटी जिंटा पसंद हैं। शबाना आजमी को वह बेहतरीन अभिनेत्री मानती हैं। कविता ने शबाना आजमी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय सरीखी शीर्ष की अभिनेत्रियों के लिए गाने गाए हैं।

कविता वायलिन वादक एल. सुब्रमण्यम की पत्नी हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था एक बार उन्हें गायक हरिहरन के साथ मिलकर सुब्रमण्यम के लिए गाना गाना था, तब उनकी शादी नहीं हुई थी। सुब्रमण्यम का बहुत नाम था और इसलिए कविता उनसे बहुत घबराई हुई थीं, लेकिन उन्होंने बहुत धैर्य के साथ गाना पूरा किया। इसके बाद साथ काम करने के दौरान दोनों करीब आए और विवाह बंधन में बंध गए।

कविता चार दफा सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए चुनी गई हैं। यही नहीं, 2005 में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पद्मश्री मिला।

 

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading
ऑफ़बीट15 hours ago

गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात

प्रादेशिक16 hours ago

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग हादसे पर जताया दुःख, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे

प्रादेशिक17 hours ago

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 9 की मौत, कई लापता

उत्तर प्रदेश18 hours ago

तेरह दिन में दूसरी बार गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे सीएम योगी, बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में कराया प्रवेश

उत्तर प्रदेश18 hours ago

फेशियल बायोमीट्रिक्स से लगेगी लाइव अटेंडेंस, रेगुलर सेमेस्टर एग्जाम्स की लाइव सीसीटीवी कवरेज का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार

Trending