Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा इटली के रिसॉर्ट में गोल्फ खेलते कैमरे में कैद

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)| अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इटली के टस्कनी के एक रिसॉर्ट में गोल्फ खेलते कैमरे में कैद हुए हैं। द हिल पत्रिका के मुताबिक ओबामा इस सप्ताहांत टस्कनी के कास्टिगलियन डेल बोस्को रिसॉर्ट में गोल्फ खेलते देखे गए।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ओबामा किसके साथ गोल्फ खेल रहे थे लेकिन इस वीडियो में ओबामा को गोल्फ कोर्स में देखा जा सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद ग्रहण करने के शुरुआती महीनों में ओबामा सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखाई दिए हैं, लेकिन वह अब एक बार फिर सार्वजनिक क्षेत्र में नजर आने लगे हैं।

ओबामा ने राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अप्रैल में पहली बार सार्वजनिक तौर पर जनता को संबोधित किया था। उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के छात्रों को अपने मन की बात कही थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending