Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र : खाई में बस पलटने से 1 की मौत, 18 जख्मी

Published

on

Loading

संभल, 8 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की असमौली इलाके में गुरुवार सुबह ओवरटेक करने में बस अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 18 घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, नया घर बनवाने की खुशी में चंदौसी के हनुमान नगर निवासी राम अवतार रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान कराने के लिए ब्रजघाट जा रहे थे। रास्ते में असमोली के मनोटा पुल के पास ओवरटेक करने में बस अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में जहां राम अवतार की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और बचाव दल को भी मौके पर रवाना कर दिया।

सीओ बी.पी. सिंह ने बताया, मनोटा पुल के निकट ओवरटेक करते समय बस खाई में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा राहत कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending