Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : हिमस्खलन में अब तक 250 मरे

Published

on

अफगानिस्तान,हिमस्खलन,एनडीएमए,मोहम्मद-असलम,हिमपात,राष्ट्रीय

Loading

काबुल | अफगानिस्तान में पिछले दिनों आए हिमस्खलन में अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है और सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रतिनिधि मोहम्मद असलम सहयास ने कहा, “ताजा आंकड़ों के मुताबिक पूरे पाकिस्तान में पिछले पांच दिनों में हुए हिमपात और हिमस्खलन के कारण 250 लोगों की मौत हो चुकी है।”

अफगानिस्तान के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। हिमपात रविवार से शुरू हुआ था, जिसमें कुछ मुख्य सड़क मार्ग और पहाड़ी दर्रे प्रभावित हुए हैं। हिमस्खलन और हिमपात के कारण सबसे अधिक पंजशिर प्रांत का पूर्वी हिस्सा प्रभावित हुआ, जहां पर बुधवार से बचाव और तलाश अभियान जारी है। सहयास ने कहा, “अभी भी अनगिनत संख्या में लोग लापता हैं और फंसे हुए हैं। पंजशिर प्रांत में भारी हिमपात और संकरी घाटियों में सड़क बाधित होने के कारण हमारे दल प्रभावित क्षेत्रों तक नहीं पहुंच सके।”

पंजशिर में 2000 परिवारों को खाने के पैकेट और अन्य सहायता पहुंचाने के लिए बचाव दल हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। यहां के ऊंचाई वाले जिलों और गांवों तक पहुंचने के लिए बंद पड़े सड़क मार्गो को दोबारा खोलने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा कि इस आपदा के कारण मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। अफगानिस्तान में सरकार ने शनिवार को तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending