Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में सैन्य अभियान में नौ की मौत

Published

on

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत, सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत

Loading

काबुल| अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, “गेरेस्क जिले के मालगीर क्षेत्र में रविवार को स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे शुरू हुए सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत हो गई जिसमें तीन महिलाएं और चार बच्चे भी हैं।”

अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत, सैन्य अभियानों में नौ नागरिकों की मौत

military operation in afghanistan

अधिकारी ने यह भी बताया कि अफगान और नाटो के नेतृत्व वाले रिसॉल्यूट सपोर्ट फोर्सेज को मालगीर क्षेत्र में एक घर से हथियारों का जत्था मिल है। इसमें विस्फोट की वजह से एक घर ढह गया जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद दो तालिबानी आतंकवादियों की भी मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता उमर जवाक ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच जारी है। तालिबान ने भी अपने दो आतंकवादियों के मरने की पुष्टि की।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending