Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अपने पुरस्कार नहीं लौटाएंगे शाहरुख

Published

on

Loading

देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में जहां एक ओर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कई साहित्यकार और फिल्मी हस्तियां अपने सरकारी पुरस्कार व सम्मान लौटा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान का कहना है कि वह अपने पद्मश्री और अन्य पुरस्कार नहीं लौटाएंगे। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘देवदास’ जैसी अतिसफल फिल्में देने वाले शाहरुख को साल 2005 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

अपना 50वां जन्मदिन मना रहे शाहरुख ने सोमवार को ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “देश तेजी से असहिष्णुता की ओर बढ़ रहा है। मैं सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार लौटाने वालों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पुरस्कार नहीं लौटाऊंगा।”

असहिष्णुता को लेकर विरोध जताते हुए अब तक फिल्म जगत से दिबाकर बनर्जी, आनंद पटवर्धन, परेश कामधर और हरीशचंद्र थोराट जैसे लोग अपने पुरस्कार लौटा चुके हैं।

इन सभी ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अध्यक्ष के तौर पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे संस्थान के छात्रों का समर्थन भी किया।

 

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending