Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

Published

on

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

Loading

राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित असम के लिए रवाना

नई दिल्ली| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए। राजनाथ ने ट्वीट कर बताया, “असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए नई दिल्ली से गुवाहाटी के लिए रवाना हो रहा हूं।”

असम के 21 जिलों में बाढ़ की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित नागौन, मोरीगांव और काजीरंगा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

वह मोरीगांव जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए भगतगांव शिविर का भी दौरा करेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली लौटने से पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending