Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

स्कूलों में सुरक्षा बनी फिर मजाक, विदेशी छात्र के साथ बुक सेलर करता था कुकर्म

Published

on

Loading

नोएडा। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन भले ही दांवे करें लेकिन उसका दांवा बेहद खोखला साबित हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में विदेशी छात्र के साथ स्कूल के बुक सेलर ने ही बेहद गंदा काम करते हुए कुकर्म किया है। पूरा मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित कौशल्या वल्र्ड स्कूल का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के नामी स्कूल में बुक सेलर ने इस विदेशी छात्र के साथ कुकर्म किया है।

छात्र नाइजीरियाई मूल का रहने वाला है। छात्र इस घटना के बाद बेहद डर गया था और बाद उसने अपने घर वालों को सारी घटना जानकारी दी। पूरे मामले को घर वालों ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत थाना सूरजपुर पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि स्कूल में कार्यरत कर्मचारी ने पिछले चार साल से छात्र के साथ कुकर्म कर रहा था।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नाइजीरिया के रहने वाला यह परिवार भारत में काफी समय से रहता था।

यह भी पढ़े  : मॉडल व डांसर बनाने की आड़ में लड़कियों को धकेलता था सेक्स रैकेट के दलदल में

नाइजीरिया मूल के एक व्यक्ति ने भारतीय मूल की लड़की से शादी की थी और यहां रहने लगा था। उनका ग्यारह वर्षीय बेटा कक्षा छह में कौशल्या वल्र्ड स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल में कार्यरत कर्मचारी अशोक मिश्र चार साल से छात्र के साथ कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहा था। इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending