ऑफ़बीट
OMG! 30 साल से यह महिला मजे लेकर खा रही हैं स्क्रबर
दुनिया में एक ऐसी महिला है जिसके स्वाद को जानकर आप अपनी कुर्सी से उछल पड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला को बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर पसंद है। कैंडिस नॉक्स नाम की ये महिला दिनभर में एक या दो नहीं बल्कि पूरे दर्जनभर स्क्रबर यानी स्पंज चटखारे लेते हुए खा जाती है।
कैंडी को 6 साल की उम्र से ही स्पंज खाने का च्स्का लग गया था। धीरे-धीरे ये स्वाद कब उनकी लत बन गई इसका पता खुद कैंडी को भी नहीं लगा। आज आलम यह है कि कैंडी बिना स्पंज खाए एक दिन भी नहीं रह पाती हैं।
कैंडी का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी पता नहीं क्यों उन्हें इसमें भी स्वाद मिलता है। स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है।
अगर वह कहीं बाहर भी जाती हैं तो अपने साथ टिफिन में ढेर सारे स्पंज भी ले जाती हैं। इन्हें डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उनका मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गए हैं लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई।
हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वह पीका नाम की मनोदशा से ग्रस्त हैं। इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीजें खाता है। फिलहाल कैंडी अपनी इस अजीबोगरीब लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
योग एवं आयुर्वेद18 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
नेशनल19 hours ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल19 hours ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर