Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आम आदमी पार्टी अराजकतावादियों की तरह शासन नहीं कर सकती : भाजपा

Published

on

भाजपा

Loading

भाजपानई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर अराजकतावादियों की तरह शासन नहीं कर सकती। दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख सतीश उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, “उच्च न्यायालय का फैसला सही है क्योंकि वे दिल्ली में संवैधानिक प्रावधानों का अनुसरण नहीं कर रहे थे। वे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे जो असंवैधानिक है।”

और पढ़ें : नए मुख्यमंत्री के कयास के बीच अमित शाह गुजरात में

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की सलाह के लिए बाध्य नहीं है। दिल्ली सरकार की अधिसूचनाएं उपराज्यपाल से विचार-विमर्श के बाद ही जारी की जानी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा, “अदालत ने उन्हें स्पष्ट किया है कि उन्हें संवैधानिक प्रावधानों के तहत दिल्ली को चलाना है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिकाएं केंद्र शासित प्रदेश के संविधान के तहत निर्धारित होती हैं।”

उच्च न्यायालय ने आप सरकार को झटका देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोधी शाखा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू नहीं कर सकती।

अदालत का यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नौकरशाहों की नियुक्तियों पर उपराज्यपाल और दिल्ली की आप सरकार के बीच उठे विवाद के बीच दायर नौ अलग-अलग याचिकाओं के संदर्भ में आया।

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending