Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

शत्रु राशि मेष में शुक्र का प्रवेश, जानिए क्या होगा सभी राशियों पर प्रभाव

Published

on

Loading

सोमवार 23 मई की देर शाम दैत्यगुरु शुक्र अपनी शत्रु राशि मेष में प्रवेश कर गए। शुक्र की दो राशियां हैं- वृष और तुला। भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा इनके नक्षत्र हैं।

शुक्र संगीतज्ञ, नाटककार, गायक, फिल्मकार, चित्रकार, राजनेता और वाहन सम्बंधी कार्य करने वाला बनाते हैं। भृगु ऋषि इनके पिता हैं। इनकी दो पत्नियां- पितरों की पुत्री गो और देवराज इंद्र की पुत्री जयंती हैं।

अपने शत्रु देवगुरु वृहस्पति की मीन राशि में जाकर शुक्र सर्वाधिक बल प्राप्त करते हैं। कन्या राशि में इनकी कमजोर स्थिति मानी जाती है। इनकी मित्रता बुध, राहु और शनि से है।

प्रेम विवाह की सफलता और असफलता में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। यह वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर व कुंभ लग्न वालों को बड़ा अच्छा फल प्रदान करते हैं। इन्हें इन लग्नों में राजयोग कारक माना जाता है।

आइये जानते हैं सभी राशियों पर शुक्र के राशि परिवर्तन के प्रभाव को-

मेष: सब प्रकार का भोग-विलास उपलब्ध होगा। उपहार आदि मिलेंगे।

वृष: धन आता रहेगा। उपहार, लोन आदि मिल सकता है।

मिथुन: कोई भय हो सकता है। धन सम्बंधी विवाद हो सकता है।

कर्क: कार्यस्थल पर और परिजनों में कलह पैदा हो सकती है।

सिंह: पर्यटन करेंगे तो भोगविलास की सभी सामग्रियां उपलब्ध रहेंगी। सुख मिलेगा।

कन्या: संपत्ति मिल सकती है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।

तुला: विपरीत लिंग से सावधान रहें। भोग-विलास में बाधा की आशंका।

वृश्चिक: प्रेम सम्बंध टूटेंगे या गलतफहमियां पैदा होंगी। विपरीत लिंग से अच्छा व्यवहार करें।

धनु: संतान प्राप्त हो सकती है। उच्च-शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलनी संभव। संतान से सुख रहेगा।

मकर: सुख में वृद्धि होगी। वाहन सुख मिलेगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी।

कुंभ: धन वृद्धि की प्रबल संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

मीन: धन में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

Continue Reading

आध्यात्म

नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।

. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।

. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।

. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।

. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।

. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।

. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।

Continue Reading
प्रादेशिक11 mins ago

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग हादसे पर जताया दुःख, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे

प्रादेशिक1 hour ago

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, 9 की मौत, कई लापता

उत्तर प्रदेश2 hours ago

तेरह दिन में दूसरी बार गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे सीएम योगी, बब्बर शेर की जोड़ी को बाड़े में कराया प्रवेश

उत्तर प्रदेश2 hours ago

फेशियल बायोमीट्रिक्स से लगेगी लाइव अटेंडेंस, रेगुलर सेमेस्टर एग्जाम्स की लाइव सीसीटीवी कवरेज का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश2 hours ago

खुले मैनहोल्स के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, जारी की एसओपी

Trending