Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

16 साल की लड़की ने कमाई के मामले में छोड़ा सबको पीछे, कमा चुकी है 2900 करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में हर साल सबसे ज्यादा फिल्मे बनती हैं। लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्मों होती हैं जो सफलता का स्वाद चख पाती हैं। आजकल की फिल्मों को तभी हिट माना जाता है जब वो 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं। आज हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसकी उम्र महज 16 साल है लेकिन कमाई के मामले में उसने बॉलीवुड की सारी एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है।

कमाई

(साभार इंटरनेट)

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेस जायरा वसीम की। जायरा की फिल्म दंगल ने कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ते हुए अबतक 2000 करोड़ की कमाई कर ली है। जायरा वसीम ने दंगल के बाद एक बार फिर से सीक्रेट सुपरस्टार के जरिए धमाल मचा दिया है।

आपको बता दें कि सीक्रेट सुपरस्टार ने अब तक 900 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में अभिनय के लिए हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि जायरा की एक्टिंग का लोहा आमिर खान भी मान चुके हैं। आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जायरा जल्द ही बड़ी सुपरस्टार बन जाएगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending