Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

आज के पुरुष युवा महिलाओं को नहीं बल्कि ऐसी महिलाओं को करते हैं ज्यादा पसंद

Published

on

Loading

वैसे तो लोगों का ये मानना है कि अधिक उम्र के पुरुषों को युवा महिलाएं अधिक भाती हैं। पर लोगों का मानना पूर्णरूप से सही नहीं है, ये बात हम नहीं कर रहे हैं, अभी एक रिसर्च ठीक इसके विपरीत हुई है। तो आइये जानते हैं कि क्या कहती है ये रिसर्च।

सर्वे के अनुसार, पुरुषों को सेक्‍सुअल पार्टनर के रूप में केवल युवा महिलाएं ही आकर्षित नहीं करती बल्कि इस मामले में उन्‍हें हम उम्र की महिलाएं भी भाती है। वैसे रिसर्च में ये भी बात सामने आई कि पुरुषों के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। लेकिन वे 40 की उम्र में 22 साल की महिला को डेट करने के बारे में सोच सकते हैं। यहां तक की इससे उपर कहने का मतलब है कि 50-60 की उम्र में भी वे ऐसा सोच सकते हैं।

अगर वहीं हम महिलाओं के बारे में बात करें तो, महिलाओं के मामले में ये बात एकदम उलट है। ‘फ़िनलैंड के तुर्कू में अको अकादमी विश्वविद्यालय’ के साइक्लोजिस्ट इस बात की पुष्टि करते हैं कि महिलाएं उम्र को लेकर बहुत सजग रहती हैं। वे अपने पार्टनर के रूप में अपने हमउम्र या फिर अपनी आयु से बड़े पुरुषों के साथ डेट करना पसंद करती हैं।

जानें आखिर क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट-
सर्वे के प्रमुख शोधकर्ता ‘जन एंटफ्कोक’ का मानना है कि महिलाएं इस कारण से हम उम्र या अधिक उम्र के पार्टनर चुनना पसंद करती हैं क्योंकि वे उन्हीं को अपना सेक्सु्अल पार्टनर बना पाएंगी जो उन्हें समझते हैं और जिसकी वे इज्जत कर सकें।

ये रिसर्च लगभग 2,655 व्यस्क लोगों पर की गई। रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि 20 वर्ष की उम्र की महिलाओं की सेक्सुअल एक्टिविटीज उनकी उम्र को दर्शाती हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि पुरुष जिन कम उम्र की महिलाओं को डेट कर रहे हैं वे उनके साथ सेक्सुअल रिलेशन भी रखें। ये कोई जरूरी नहीं है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending