Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी ने दर्ज कराई FIR

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुए करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ बीती रात एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही, अभिनेता की पत्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनपर मार-पिट और एक्सट्रामैरिटल अफेयर जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद निशा के समर्थन में उनके कई करीबी दोस्त आ गए हैं।

निशा के दोस्त रोहित वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निशा रावल की ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित वर्मा ने निशा का पूर्णरूप से समर्थन किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि वो इस समय में निशा के पिलर की तरह खड़े हैं। रोहित ने निशा की दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। पहली तस्वीर में निशा खुश नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में निशा के माथे पर जक्म और उनके चेहरे पर खून के धब्बे साफतौर पर देखे जा सकते हैं। निशा की ये तस्वीर बीती रात की है।

रोहित ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं उसे सालों से खामोशी से पीड़ा सहते हुए देख रहा हूं, आखिरकार उसने मदद के लिए रोने और अपने और बच्चे के लिए खड़े होने का फैसला किया। बहुत देर से मदद के लिए अपने एक दोस्त से। मेरी बेस्टी को ऐसी हालत में देखकर हैरानी होती है। क्या कुछ ही समय में एक आदमी दानव बन सकता है ??’

बता दें कि बीते कई दिनों से निशा और करण के बीच अनबन की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। जिसके बाद इन दोनों ने ही इन बातों को निराधार बताया था। लेकिन अचानक ही बीती रात निशा रावल ने जख्मी हालत में करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ देर बाद ही करण को बेल पर रिहा कर दिया गया था। जिसके बाद मामला दोनों के बीच की अनबन और घरेलू हिंसा का सामने आया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending