Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

850 रुपए में महिला ने खरीदी थी अंगूठी, 33 साल बाद असली कीमत जानकर उड़ गए होश!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आमतौर पर महिलाओं को हीरे की अंगूठी बहुत पसंद होती है। आज हम आपको हीरे की अंगूठी से जुड़ी एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके पांव तले की जमीन खिसक जाएगी।

ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला डेब्रा गॉर्डन को हीरे की अंगूठी पहनने का बहुत शौक था, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वह असली हीरे की अंगूठी नहीं खरीद पा रही थी।

महिला ने हीरे की तरह दिखने वाली अंगूठी खरीदने का फैसला किया। उसने मार्केट से 850 रुपए (भारतीय मुद्रा के अनुसार) की अंगूठी खरीदी जिसे उसने लगभग 33 सालों तक इस्तेमाल किया लेकिन अचानक न जाने क्या महिला के दिमाग में आया कि उसने अंगूठी बेचने की सोची। इसके लिए उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया।

हीरे को देखने के बाद व्यक्ति ने जब महिला अंगूठी के बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए। व्यक्ति ने महिला को बताया कि वो जिस अंगूठी को नकली समझ कर पहन रही है, हकीकत में वो एक असली हीरे की अंगूठी है।

उसने बताया कि ये अंगूठी  26.27-k कैरट डायमंड से बनी है। इसके बाद महिला उस अंगूठी को लेकर हीरों के एक एक्सपर्ट के पास पहुंची, जहां एक्सपर्ट ने महिला को वो अंगूठी नीलाम करने की सलाह दी।

महिला की ‘नकली हीरे की अंगूठी’ को जब नीलामी के लिए रखा गया तो पता चला कि असल में वो हीरा बेहद ही प्राचीन था। नीलामी में वो अंगूठी 6 करोड़ 83 लाख रुपये में बिकी, जिसके बाद तमाम तरह के टैक्स काटकर महिला को करीब 4.5 करोड़ रुपये दिए गए।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending