Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

WMA की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए देशभर के Web Journalist

Published

on

Loading

वेब मीडिया एसोसिएशन (WMA) देश की एकमात्र ऐसी पंजीकृत संस्था है, जिसके सदस्यों ने 9 जनवरी 2019 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में शिरकत की। कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पार्लियामेंट के ऊपरी सदन राज्यसभा में स्थान ग्रहण करने के बाद उनके लिए संसद की कैंटीन में भोजन का भी प्रबंध किया गया।

बता दें कि वेब मीडिया एसोसिशन में देशभर के नामी पत्रकारो ने सदस्यता ली है। इसके साथ जल्द ही राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया जाना है। इतना ही नहीं वेब मीडिया एसोसिएशन ने देश की राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात करके ज्ञापन भी दिया, जिससे हिंदी भाषी राज्यो के अलावा तमिल, केरला, आंध्रप्रदेश में भी वेब मीडिया एसोसिशन का विस्तार हो गया है। इसके साथ ही ये देश की रजिस्टर्ड वेब मीडिया एसोसिएशन बन गई है।

इसके सदस्यों की बात करें तो उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक श्री अरुण कुमार यादव बनाये गए है। वहीं, पंजाब में अमनदीप मेहरा बनाये गए है। हरियाणा संयोजक डॉ प्रमोद कौशिक जी बनाये गए है। वही, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल, दिल्ली राज्य, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, आंध्रप्रदेश के सदस्यता फॉर्म आ रहे है। इन राज्यो से सीनियर पत्रकारो को केंद्रीय कार्यकारिणी में लिया गया है। जिन राज्यो में संयोजक बना दिये गए है उन राज्यों का विस्तार भी अब तेजी से हो सकेगा। साथ ही उनसे अपने राज्य का विस्तार तेजी से करने को कहा है।

इस बैठक में WMA के संरक्षक चंद्रसेन वर्मा ने सभी को विश्वास दिलाया की जल्द ही एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसी के साथ सरकार द्वारा वेब मीडिया का पंजीकरण कराने का भी आगाज किया गया है।

दिल्ली में वेब मीडिया एसोसिशन की आमसभा प्रस्तावित है। बता दें कि प्रस्ताव पास होते ही दिनांक घोषित कर दी जाएगी। 9 जनवरी 2019 की प्रथम मीटिंग एक सुनहरा छाप छोड़ गई। भविष्य के लिए मजबूत इमारत बनाने के लिये मजबूत नींव डाल गई। बता दें फरवरी में देशभर के वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारो का महासम्मेलन किया जाएगा।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending