खेल-कूद
मुश्किल में विराट कोहली, BCCI कर सकती है बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। विश्वकप 2019 से ये पहले टीम इंडिया की मजबूती देखकर दिग्गज ये मान रहे थे कि इस बार ये खिताब भारतीय के पास जा सकता है लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
कीवी टीम के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद बीसीसीआई बड़ी कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वकप से बाहर होने के बाद बीसीसीआई विराट कोहली को वनडे और टी-20 की कप्तानी से हटा सकता है।
विराट की जगह वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा कप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ‘टीम को बेहतर बनाने के लिए बदलाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।’
अधिकारी ने कहा, ‘यह सही समय है कि रोहित शर्मा 50 ओवर फॉर्मेट की कप्तानी संभाल लें और इसके लिए मानसिक रूप से भी तैयार रहें। इसके लिए वर्तमान कप्तान और टीम मैनेजमेंट को भी समर्थन करना चाहिए।’
अधिकारी ने कहा,‘अब समय पुरानी चीजों पर बात करने का नहीं, बल्कि आगे की तैयारियों का है। यही समय है कि हमें अब अगले वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नए तरीके से टीम की तैयारियों पर विचार करना चाहिए और नई योजनाएं बनाना चाहिए। हम जानते हैं कि टीम को दोबारा नए तरीके से देखने और कुछ विशेष क्षेत्रों में बदलाव की जरूरत है। रोहित इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकते हैं।’
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन20 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश