Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किन-किन लोगों के हाथ आ सकता है Vikas Dubey पर रखा गया पांच लाख का इनाम, जानिए

Published

on

Loading

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के निर्गम द्वार से कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उज्जैन पुलिस इस कार्यवाही को लेकर विकास दुबे को अभिरक्षा में लिए जाने की बात स्वीकार रही है। पुलिस ने उज्जैन में अधिकृत रूप से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके अलावा अधिकृत गिरफ्तारी भी नहीं ली थी।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर रुपए 5 लाख का इनाम रखा था।यूपी पुलिस के अधिकारियों ने उज्जैन पुलिस से पूछा था कि यह इनाम किसे दिया जाए ? इसे लेकर जांच कमेटी बनाई गई थी। जांच कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह चौहान, आकाश भूरिया और रुपेश द्विवेदी को शामिल किया गया।

फिल्म निर्माता – निर्देशक विशाल भारद्वाज ने की सीएम त्रिवेंद्र से मुलाकात, कह दी ये बात

इस कमेटी ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले हैं। इसके बाद दो दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं। इन्हें स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इनाम पाने करने वालों के नाम कम और ज्यादा भी हो सकते हैं।

#Vikasdubey #madhyapradesh #uppolice #Uttarpradesh

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending