Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण के सवाल पर विद्या का बेबाक जवाब, ’प्यास बुझाते बुझाते लग जाती है प्यास’

Published

on

विद्या

Loading

मुंबई। फिल्म डर्टी पिक्चर तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म ने विद्या बालन को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां इंडस्ट्री की हीरोईन पहुंचने के लिए तरसती हैं। विद्या अक्सर अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयान की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। विद्या एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में है। हुआ यूं कि विद्या करण जौहर के रेडियो शो ‘करण कॉलिंग’ में शिरकत करने पहुंची। इस दौरान करण ने विद्या उनसे बेडरुम सीक्रेट्स पूछें।

विद्या

साभार इंटरनेट

करण जौहर का शो इश्क के कई रंग थीम पर बेस्ड था। इस दौरान करण ने विद्या से बेडरूम सीक्रेट को लेकर रेपिड फायर राउंड शुरू किया। उन्होंने पहला सवाल किया कि बेडरूम में लाइट्स खुली रखना पसंद करती हैं या बंद? विद्या इस सवाल पर खिलखिला कर हंस पड़ी। हालांकि उन्होंने बाद में जवाब दिया कि उन्हें डिम लाइट (हल्की रोशनी) पसंद है।

विद्या

साभार इंटरनेट

इसके बाद करण जौहर ने विद्या से दूसरा सवाल पूछा। करण ने पूछा कि बेडरूम में म्यूजिक या कैंडिल? इस पर विद्या का जवाब था दोनों।करण जौहर का तीसरा सवाल बेडशीट को लेकर था। करण ने पूछा कि आपको बेडशीट सिल्क पसंद है या कॉटन? इस पर विद्या ने हंसते हुए कहा कि कॉटन। सिल्क कपड़ो के बारे में उन्हें आइडिया नहीं है।

विद्या

साभार इंटरनेट

करण ने चौथा सवाल किया कि एक्ट खत्म होने के बाद चॉकलेट, ग्रीन टी या एक और राउंड?’ तो विद्या ने इस सवाल जवाब सेंसेशनल आवाज के साथ दिया। पानी! प्यास बुझाते बुझाते और प्यास लगने लगती है। आपको बता दें करण जौहर का रेडिया शो ISHQ 104.8 FM पर आता है।  इस शो में करण बतौर लवगुरू लोगों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम उलझनों को सुलझाते हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending