Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

VIDEO : जेकेपी अध्यक्षा डॉ. विशाखा त्रिपाठी को साल 2018 का वर्ल्‍ड आइकॉन अवार्ड

Published

on

जेकेपी

Loading

बैंकाक। जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षा डॉ. विशाखा त्रिपाठी को समाज में उल्‍लेखनीय योगदान के लिए साल 2018 के वर्ल्‍ड आइकॉन अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। यह अवॉर्ड समारोह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 9 जून को आयोजित की गई। इस समारोह में जेकेपी की अध्यक्षा  डॉ. विशाखा त्रिपाठी की तरफ से ट्रस्‍टी राम पुरी ने पुरस्‍कार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि जेकेपी ट्रस्ट वर्तमान समय में प्रतापगढ़ के मनगढ़ में 5 हज़ार गरीब बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा दे रहा है। इसके अलावा प्रतापगढ़ के मनगढ़ में कृपालु महिला विद्यालय, कृपालु बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज और कृपालु बालिका प्राइमरी स्‍कूल के जरिए जरूरतमंद लड़कियों को प्राइमरी से पोस्‍टग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा देकर आत्‍मनिर्भर बनाया जा रहा है।

देखें विडियो : 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending