नेशनल
पीएम मोदी की हत्या की चल रही थी साजिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद। कथित तौर पर पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को माओवादी विचारक वरवर राव को गिरफ्तार किया है। राव को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की जानकारी खुद राव के परिजनों ने दी है।
वरवर राव को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राव को पुणे भेजे जाने से पहले हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश करने की संभावना है।
पुणे पुलिस ने जून में कथित तौर पर पांच लोगों में एक व्यक्ति के घर से मोदी की हत्या की साजिश के उल्लेख वाला एक पत्र बरामद किया था। इन पांचों लोगों को भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था।
बरामद पत्र में कथित तौर पर प्रधानमंत्री की हत्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तर्ज पर करने की बात कही गई है। इस पत्र को लिखने वाले व्यक्ति की पहचान सिर्फ ‘आर’ के रूप में की गई है।
इसमें साजिश को अंजाम देने के लिए एक एम-4 राइफल व चार लाख चक्र कारतूस खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की जरूरत का जिक्र किया गया है। कहा जा रहा है कि इस पत्र में वरवर राव का नाम शामिल है।
वरवर राव क्रांतिकारी लेखकों के एक संगठन ‘वीरसम’ के अध्यक्ष हैं। राव ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा किइस मामले में गिरफ्तार सभी पांच लोग वंचितों की भलाई के लिए काम रहे थे।
नेशनल
देश में कोरोना ने मचाई तबाही, 24 घंटे में 2104 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घण्टे में कोरोना के 3 लाख 14 हजार 835 नए केस आए हैं।
ये दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा एक मामले हैं। वहीं इसी अवधि में कोरोना से रिकॉर्ड 2104 लोगों की जान भी चली गई है। भारत में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 84 हजार 657 हो गया है।
बता दें कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रिकॉर्ड केस सामने आ रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज़्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। इस महामारी की दूसरी लहर को कम करने के लिए राज्य सरकार ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार