Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वरुण ने आलिया के साथ कर दी ऐसी हरकत, जानकर रणबीर को आ सकता है गुस्सा!

Published

on

Loading

मुंबई। आलिया भट्ट और वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलंक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। दोनों की फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

फिल्म में स्टार्स की भरमार है। हाल ही में प्रमोशन के दौरान वरुण ने आलिया के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि दोनों की जोड़ी चर्चा में आ गई।

दरअसल, जयपुर में दोनों फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। इसी दौरान कि वरुण ने आलिया को सबके सामने गोद में उठा लिया।

इन दोनों स्टार्स की मस्ती करते हुए कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस का क्रेज भी साफ नजर आ रहा है। वक्र फ्रंट की बात करें तो आलिया के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं।

उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही हैं वहीं बॉलीवुड में वरुण धवन का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है मीडिया रिपोट्स के मुताबिक अब तक वरुण की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending