Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में 78% पुरूष जबकि 22% महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 78% पुरूष जबकि 22% महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गयी हैं। प्रदेश में अब प्रतिदिन 2,000 से अधिक सैम्पल टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक 31,726 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 30,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 19.39%, 21-40 आयु वर्ग के 48.04%, 41-60 आयु वर्ग के 24.06% और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की संख्या 8.5% है।  यूपी में अब तक 129 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं व प्रदेश में 15 टेस्टिंग लैब क्रियाशील हैं।

अपने पिता के अंतिम संस्कार में इस वजह से नहीं जाएंगे सीएम योगी

 

देश के 08 जनपद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश के 52 जिलों से अब तक 1,176 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1,030 मामले एक्टिव हैं। यूपी में 1,020 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 10,336 लोगों को फैसिलिटी क्वारंटाइन में रखा गया है।

 

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending