उत्तराखंड
हमने जनहित में रावत सरकार गिराई: बहुगुणा
देहरादून। कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की अगुवाई करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने स्पष्ट किया कि राज्य की मौजूदा स्थिति में उन्होंने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से अपने रिश्तों को बहुत पीछे छोड़ आये हैं। अपने आवास पर संवाददाताओं से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम बहुगुणा ने कहा कि हमने एक सरकार गिराई है, और जानबूझकर गिराई है। यह एक राजनैतिक कदम है और इसके क्या नतीजे होंगे, हम जानते हैं।
उत्तराखण्ड का संकट
ज्ञात हो कि बहुगुणा आठ अन्य बागी विधायकों के साथ गुरुवार को दिल्ली से देहरादून लौटे। यह बात जगजाहिर है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बहुगुणा की राजनैतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है। फरवरी 2013 में हरीश रावत ने बहुगुणा का स्थान ग्रहण किया था। अब बहुगुणा ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए रावत को सत्ता से बाहर करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा, यह सम्भवतः पहला उदाहरण है जिसमें सदन में विनियोग विधेयक पास न होने पर भी एक मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया।
बहुगुणा ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि रावत से निजी तौर पर उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। बहुगुणा ने कहा कि रावत सरकार के कार्यकाल के दौरान जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं उनकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जो कदम उठाये, इसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। बहुगुणा ने कांग्रेस के बागियों को विधान सभा अध्यक्ष कुंजवाल द्वारा अयोग्य करार दिये जाने के निर्णय को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा, वह समय से होड़ कर रहे थे। बहुगुणा ने यह साफ नहीं किया कि विधानसभा चुनाव से पहले वह कोई नया दल बनायेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं