उत्तराखंड
उत्तराखंड के DGP ने पुलिसकर्मियों को दिया नए साल पर बड़ा गिफ्ट

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिले में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम प्रदान करने के निर्देश जारी किये हैं।
पीएम मोदी ने देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन का किया उद्घाटन
अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में परीक्षण के तौर पर 1 जनवरी, 2021 से 9 पर्वतीय जनपदों में थाना/चौकी/पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
साप्ताहिक विश्राम के दौरान पुलिस कर्मी नियुक्ति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा तथा वह रिजर्व ड्यूटी पर समझा जाएगा। विशेष परिस्थिति में जैसे- आपदा, दुर्घटना एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में यदि ड्यूटी पूरी नहीं हो पा रही है, तो साप्ताहिक विश्राम पर गये कर्मी को थाना प्रभारी द्वारा वापस बुलाया जा सकता है।
उत्तराखंड
उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत ने की किरण खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना

देहरादून। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। जानकारी के मुताबिक उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पति अनुपम खेर ने की है।
किरण की बीमारी की खबर मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। गुरुवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से चंडीगढ़ से भाजपा सांसद श्रीमती किरण खेर जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से स्वस्थ होकर शीघ्र लौटेंगी।’
बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। उन्होंने ट्विट किया था कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है।
आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। तब से सीएम का इलाज चल रहा है। उनके डाक्टर डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सीएम की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार