Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का एलान, 24 घंटे में होगा किसानों का ऑनलाइन भुगतान

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में खरीफ-खरीद की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 194 धान क्रय केन्द्रों में 20 सितम्बर तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

24 घण्टे के अन्दर किसानों को होगा ऑनलाईन भुगतान

धान की ढ़ुलाई के 24 घण्टे के अन्दर किसानों को ऑनलाईन भुगतान कर दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए एडवांस धनराशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की नमी की समस्या का निदान की व्यवस्था जल्द की जाए। सभी एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय खरीद पोर्टल पर पर धान खरीद की सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को आर.टी.जी.एस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि खाद्य-भण्डारण क्षमता बढ़ाई जाए। ई-खरीद पोर्टल पर किसानों को रजिस्टर कराने के लिए एजेन्सियों की समय सीमा निर्धारित की जाए। प्रदेश में इस वर्ष 5 लाख 62 हजार मीट्रिक टन धान उत्पादन का अनुमान है। इस वर्ष ग्रेड ‘ए’ के धान का मूल्य 1835 रूपए और कॉमन धान का मूल्य 1815 रूपए निर्धारित किया गया है।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending