Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमेठी: सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा देते वक़्त स्मृति ईरानी हुई भावुक, देखे video

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश में अमेठी की नव निर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी केबेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर उनके घर में घुस कर गोली मारी। गंभीर हालत में पूर्व प्रधान काे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

स्मृति ईरानी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में पहुंची जहां उन्होंने भारी मन से सुरेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। शव को अंतिम विदाई देने के लिए सुरेंद्र सिंह के गांव में लोगों की भीड़ उमड़ गई है।

आपको बता दें, सुरेंद्र स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते थे। उन्होंने स्मृति की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वही सुरेंद्र के बेटे ने इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शक जताया है।अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी की हत्या से सियासत गरमा गई है। इस हत्याकांड से कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है। वही इस मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ‘हमें घटना के अहम सुराग मिले हैं। 7 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending