Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

थाने पर न हो समस्या का समाधान, बेझिझक करें सीएम हेल्पलाइन पर फोन: योगी आदित्यनाथ

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए सीएम हेल्पलाइन 1076 के अधिकाधिक प्रयोग के लिए जनता को जागरूक करने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को कोई समस्या हो, बेझिझक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के आधार पर फील्ड में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन होगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि तहसीलदार हो या थानाध्यक्ष, अगर जनता इनके कार्यो से संतुष्ट नहीं है तो इनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना एवं तहसील स्तर पर जिस भी व्यक्ति की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है, तो वह व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर कभी भी संपर्क कर सकता है। हेल्पलाइन पर मिली ऐसी शिकायतों का तत्परता से निराकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही थाना तथा तहसील स्तर पर जनता की शिकायत का निस्तारण किये जाने को लेकर जिले के जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और थानेदार को जवाबदेह बनाया जाएगा। सीएम हेल्पलाइन पर फर्जी शिकायत दर्ज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आठ सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। जिन सीटों पर मतदान जारी है उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, नगीना (अजा), मुरादाबाद और पीलीभीत सीट शामिल है। पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद भाजपा ने जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा है। वह कैबिनेट मंत्री हैं। उनके सामने चुनाव में भगवत सरन गंगवार हैं। रामपुर में पहली बार आजम खान के परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कई दिग्‍गजों की परीक्षा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रथम चरण की 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी कैराना लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 6-6 प्रत्याशी नगीना और रामपुर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। प्रथम चरण में कुल 14,845 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 7,693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमे 3,571 क्रिटिकल हैं। वहीं 111 आदर्श मतदेय स्थल, 45 महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, 36 युवा कर्मी मतदेय स्थल और 32 समस्त दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल हैं।

मतदान केंद्रों पर सतर्कता के लिए आयोग ने 4 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 10 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1,272 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 150 जोनल मजिस्ट्रेट, 103 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1,861 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। उन्होंने बताया की प्रथम चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल मतदाताओं की संख्या 1,44,01,543 है, जिसमें पुरुष 76,54,658, महिला 67,46,136 तथा थर्ड जेंडर 749 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में 14,845 मतदेय स्थल हैं।

Continue Reading

Trending