नेशनल
हम माफियाओं की छातियों पर बुलडोजर चलवा रहे तो उनके रहनुमाओं को परेशानी हो रही: सीएम योगी
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में आरोग्य मेले का उद्घाटन किया। आरोग्य मेला सूबे में हर रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी। मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि हम प्रदेश से माफियाओं का खात्मा कर रहे हैं। माफियाओं के रहनुमाओं को ये बहुत बुरा लग रहा है।
सीएम योगी ने कहा, “आज अगर किसी के अंदर डर समाया हुआ है तो वह उन अपराधियों, माफियाओं और गैंगेस्टरों में है, जिन्होंने समाज को लूटा है। प्रदेश के धन का बंदरबांट करने का प्रयास किया है। वे लोग आज भयभीत हैं। गले में तख्ती लटकाए घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रदेश में एक संकल्प के साथ सरकार चल रही है। पहले गरीबों और व्यापारियों की जमीन पर माफिया कब्जा करते थे। आज जमीन माफियाओं की छातियों पर बुलडोजर चल रहे हैं तो अपराधी तो भाग रहे हैं लेकिन उनके रहनुमाओं को भी परेशानी हो रही है। योगी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “इन रहनुमाओं को तब परेशानी नहीं होती थी जब किसी गरीब, किसी व्यापारी या किसी आम आदमी की जमीन पर भूमाफिया या अपराधी कब्जा करते थे? उनको परेशानी तब हो रही है जब अपराधियों और माफियाओं से गरीबों और किसानों की संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन